{"_id":"5d00114cbdec22078b2948bf","slug":"15602855078-haldwani-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक शराब पीकर फांसी लगाया था असम रायफल्स के जवान ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अत्यधिक शराब पीकर फांसी लगाया था असम रायफल्स के जवान ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। असम राइफल्स के जवान की मौत अत्यधिक शराब पीकर फांसी लगाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर परिजनों ने इसका खुलासा किया है। पिथौरागढ़ जिले के बगड़ीघाट अस्कोट के मूल निवासी जंग बहादुर पाल असम रायफल्स में तैनात थे। उनका परिवार बिठौरिया में रहता है। जंग बहादुर 14 मई को छुट्टी लेकर बिठौरिया स्थित घर आए थे। 25 मई की रात वह खाना खाकर वह अपने कमरे में चले गए। रविवार की सुबह परिजनों को पता चला कि उन्होंने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके का मुआयना कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। जंग बहादुर पाल की पत्नी गीता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। अत्यधिक शराब पीने और फांसी लगाने के कारण पति की मौत हुई है। घटना से पहले परिवार के लोगों से उन्होंने अच्छे ढंग से बातचीत किया था। परिवार से उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी।
असम राइफल्स के जवान ने शराब पीकर फांसी लगाई थी
विज्ञापन
असम राइफल्स के जवान ने शराब पीकर फांसी लगाई थी