फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिटाई से घायल मजदूर की मौत, हत्या का मुकदमा

पिटाई से घायल मजदूर की मौत, हत्या का मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल मजदूर की मौत, हत्या का मुकदमा
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पिटाई से घायल मजदूर की मुखानी चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। काठगोदाम पुलिस इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तिवारी मोहल्ला काठगोदाम निवासी बाला दत्त ध्यानी (45) पुत्र अंबादत्त ध्यानी मजदूरी करते थे। उनके बेटे गौरव ने बताया कि लाइट फिटिंग को लेकर एक जून को पिता का कालटैक्स के दुकानदार मनोज मौर्या और मृत्युंजय मौर्या से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ईंट से कूंचकर बाला दत्त को घायल कर दिया। बालादत्त के रीढ़ की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उन्हें मुखानी चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। गौरव की तहरीर पर मनोज मौर्या और मृत्युंजय के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सामान के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि परिजनों ने मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। मौत के बाद परिजन पुलिस के पास आए। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने मोर्चरी पहुंचकर डॉक्टर से जल्द पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन



पिटाई से घायल मजदूर की मौत
हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस दो लोगों से कर रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed