{"_id":"5cf97612bdec22072b5a7584","slug":"15598525574-ramnagar-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में डूबने से मुरादाबाद के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोसी में डूबने से मुरादाबाद के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ईद की छुट्टी मनाने गर्जिया आया मुरादाबाद का युवक कोसी नदी में गहरे कुंड में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तेज बारिश के कारण युवक नहीं मिला। देर शाम अभियान रोक दिया है। शुक्रवार सुबह नैनीताल से एसडीआरएफ की टीम आएगी, तब अभियान शुरू किया जाएगा।
गर्जिया पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला मुरादाबाद यूपी के करुला जयंतीपुर निवासी मो.फईम का पुत्र आरफिन (19) बृहस्पतिवार को ट्रेन से गर्जिया आया था। उसके साथ छोटा भाई अब्दुल, दोस्त सुहेल, फैजान, सद्दाम आदि भी थे। यह सभी मंदिर के पास कोसी में नहाने लगे। इसी दौरान आरफिन गहरे कुंड की ओर चला गया। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण आरफिन डूब गया। यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस एवं अन्य लोगों ने आरफिन की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद बारिश, अंधेरा होने के कारण पुलिस ने रेस्क्यू रोक दिया। सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है। लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग का चेतावनी बोर्ड लगने के बावजूद यह युवक गहरे पानी वाले स्थान पर नहा रहे थे।
गर्जिया के पास कोसी में डूबा मुरादाबाद का युवक
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, अब तक नहीं चला युवक का पता
चेतावनी बोर्ड की परवाह किए बिना ही गहरे कुंड में गए नहाने