{"_id":"5cf5865ebdec22074d53d66e","slug":"155959458616-ramnagar-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के गले में चाकू मार किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक के गले में चाकू मार किया घायल
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रानीखेत रोड पर टेंट हाउस में काम करने वाले दो युवकों में सोमवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान गले में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तरी खताड़ी इंदिरा कॉलोनी निवासी मुकेश कश्यप (24) पुत्र बांकेलाल रानीखेत रोड स्थित श्याम टेंट हाउस में काम करता है। टेड़ा गांव निवासी युवक भी वहीं काम करता है। सोमवार को दोनों युवक टेंट हाउस के गोदाम में बैठे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने मुकेश के गले में चाकू मार दिया और फरार हो गया। मुकेश को लहूलुहान देख आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर काशीपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। सूचना मिलते ही कोतवाल रवि कुमार सैनी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। मुकेश के घायल होने और आरोपी के फरार होने के कारण घटना का कारण पता नहीं चल सका।
साथी के गले में मारा चाकू
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
काशीपुर अस्पताल में आरोपी की चिंताजनक