{"_id":"5cf043debdec22078b293b1d","slug":"1559249933125-haldwani-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन हत्याकांड 25 अगस्त को सीबीआई करेगी पालीग्राफ टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदन हत्याकांड 25 अगस्त को सीबीआई करेगी पालीग्राफ टेस्ट
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चंदन हत्याकांड के मामले में सीबीआई की टीम 25 अगस्त को संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी। पुलिस ने अदालत से आठ लोगों का टेस्ट कराने का आदेश लिया है।
गौलापार पश्चिमी खेड़ा निवासी किसान चंदन सिंह बजवाल (67) की 24 फरवरी की रात ट्यूबवेल के पास गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मौके से बरामद खून, खाना सहित अन्य साक्ष्यों को जांच के लिए देहरादून प्रयोगशाला भेज दिया। जांच के दौरान काठगोदाम पुलिस ने संदेह से दायरे में आए आठ लोगों को चिह्नित किया। अदालत ने संदिग्धों के पेश होने पर सभी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए आदेश दिया। पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिया है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सीबीआई को पत्र भेजा था। पता चला है कि सीबीआई की टीम ने टेस्ट करने के लिए 25 अगस्त को तिथि निर्धारित की है। अभी स्थान तय निर्धारित नहीं किया गया है कि जांच दिल्ली में होगी या नैनीताल में होगी। तिथि निर्धारण के मामले में जिला पुलिस को पत्र मिल गया है। पुलिस की जांच में घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है जबकि स्थानीय लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे हैं।
सीबीआई 25 अगस्त को करेगी पॉलीग्राफ टेस्ट
चंदन हत्याकांड : अदालत से मिले हैं आठ लोगों की जांच के आदेश