{"_id":"5cf042e5bdec2207801a76d8","slug":"155924968313-ramnagar-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। नशे में दोहरा हत्याकांड कर इलाके में सनसनी फैलाने वाले आरोपी विजय सैनी को पुलिस ने नैनीताल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस हत्याकांड के अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचे तो क्षेत्र में मातम फैल गया और गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
मूल रूप से बनियो वाली भोट जिला रामपुर एवं हाल निवासी ग्राम जोगीपुरा विजय सैनी ने बुधवार देर रात जोगीपुरा में डंडे से पीट मां-बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बृहस्पतिवार को नैनीताल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वहीं, दोनों शवों का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया और जब शव घर पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात की गई थी। करीब आधे घंटे के बाद दोनों शवों को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
डबल मर्डर के आरोपी को जेल भेजा
पोस्टमार्टम के बाद मां बेटे का किया गया अंतिम संस्कार
हत्याकांड के बाद से क्षेत्र का माहौल गमगीन
सत्यापन की कार्रवाई पर उठे सवाल
जोगीपुरा में हुई मां-बेटे की हत्या के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सत्यापन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और इस गांव में काफी समय से रह रहा था, लेकिन उसका सत्यापन नहीं हुआ। इसके साथ ही वर्तमान में बगीचों का आम-लीची का सीजन भी शुरू हो गया है और इन बगीचों में मजदूरी करने वाले अधिकतर मजदूर बाहरी क्षेत्रों से यहां पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों ने इनका भी सत्यापन करने की मांग की है।
अंधेरा नहीं तो बच जाती दो जान
जिस स्थान पर आरोपी ने मां-बेटे की हत्या की थी, वहां घना अंधेरा था। मकान के बाहर बिजली नहीं जली थी, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने दोनों को वहीं डंडे से पीट मार डाला। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मकानों के बाहर लगे बल्बों को नहीं जलाते है, इस कारण गली में अंधेरा रहता है। यदि बल्ब जले होते तो शायद हत्या करने के दौरान कोई न कोई देख लेता और पकड़ लेता।
महिलाओं ने किया प्रशिक्षु सीओ का घेराव
रामनगर (नैनीताल)। राज्य महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट एवं भाजपा नेता भावना भट्ट के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची महिलाओं ने प्रशिक्षु सीओ संगीता टम्टा का घेराव किया। महिलाओं का कहना था कि एक नशेड़ी द्वारा जोगीपुरा में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या करने से गांव में दहशत का माहौल बना है। एक माह पहले भी पीरूमदारा क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। महिलाओं का आरोप था कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्मैक, गांजा अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में सट्टे का भी कारोबार किया जा रहा है। इन कारोबारों एवं नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर कई बार जनता द्वारा पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशिक्षु सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान लता बुडलाकोटी, मंजू बिष्ट, विमला रावत, हेमा, भावना, नंदी शर्मा, कमला शर्मा, गंगा रावत आदि महिलाएं थीं।