{"_id":"5ce9b0dbbdec2207194b0f9f","slug":"155881908514-ramnagar-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरपानी में स्टेशनरी की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरपानी में स्टेशनरी की दुकान में लगी आग
Sun, 26 May 2019 10:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
चोरपानी में स्टेशनरी की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के अनुसार आग से पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। रामनगर के नंदा लाइन निवासी सुहैल ने बताया कि उनकी चोरपानी में स्टेशनरी की दुकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर आ गए थे।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक के अनुसार आग से तीन लैपटॉप, दो फोटोस्टेट मशीन के अलावा स्टेशनरी का सारा सामान जल गया। आग से करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक का आरोप है कि उसकी दुकान में किसी ने आग लगाई है, क्योंकि शॉर्ट-सर्किट से आग नहीं लगी।
विज्ञापन