फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
भीमताल में गिरफ्तार हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। शहर से तीन किमी दूर निगलाट के जंगल में मृत मिली महिला की हत्या उसके पति ने पत्थर से सिर कूचकर की थी। हत्या के आरोप में भवाली पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। झगड़ा होने पर आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की खून सनी कमीज और घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया है।
विज्ञापन

भवाली-रानीखेत मार्ग के जंगल में 21 मई को महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त किरन बिष्ट पुत्री स्व. शेर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सिरोड़ी के रूप में हुई थी। मृतका के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। इसलिए पुलिस हत्या मानकर घटना की जांच कर रही थी। 22 मई को किरन के भाई महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि दो साल पहले किरन की शादी महेंद्र सिंह बिरोड़िया, निवासी पेटशाल अल्मोड़ा के साथ हुई थी। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप लगाया कि महेंद्र बिरोड़िया ने ही उसकी बहन की हत्या की है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महेंद्र को बृहस्पतिवार रात नौ बजे भवाली रोडवेज स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वह भवाली के दुगई स्टेट में पत्नी के साथ किराए पर रहता था। पुलिस ने बताया कि दोनों में अक्सर मारपीट होती थी। इसके चलते 22 मई को महेंद्र ने नशे की हालत में पत्थर से कूचकर पत्नी की हत्या कर शव निगलाट के जंगल में फेंक दिया था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने इस पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस पुलिस टीम में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश जोशी, राजेश कुमार, जीवन नाथ, नरेंद्र शर्मा, आनंद राणा आदि थे।
विज्ञापन


पत्थर से सिर कूच कर की थी पत्नी की हत्या
आरोपी पति गिरफ्तार, खून सनी कमीज और पत्थर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed