फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मनीष के मुंह में पिस्टल घुसेड़ चुका था अवतार

मनीष के मुंह में पिस्टल घुसेड़ चुका था अवतार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मनीष के मुंह में पिस्टल घुसेड़ चुका था अवतार
हल्द्वानी। अवतार सिंह को पत्नी नीलम चौधरी की मनीष नजदीकियां बर्दाश्त नहीं थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। अवतार ने मनीष को सुधर जाने की धमकी भी दी थी। करीब एक महीने पहले मनीष के मुंह में लाइसेंसी पिस्टल डालकर कहा था कि दूरी नहीं बनाई तो वह जिंदा नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

नीलम अपने पति से संतुष्ट नहीं रहती थी। पति के डांटने पर वह मनीष से छिपकर मिलती थी। दोनों के संबंधों के बारे में पड़ोसी भी चर्चा करते थे। नीलम की नजर अपने पति की संपत्ति पर लगी थी। पुलिस की छानबीन से पता चला कि अवतार सिंह ने 50 लाख का बीमा कराया था। उसके पास रुद्रपुर में मकान के अलावा अंबाला में पुस्तैनी जायदाद है। पिता गुलजार और अपने अन्य दो बेटों के साथ अंबाला में केमिकल फैक्ट्री चलाते हैं।
विज्ञापन


मनीष के मुंह में पिस्टल डालकर
अवतार ने दी थी सुधरने की धमकी

मनीष ने ही दिलाई नींद की गोलियां
हल्द्वानी। दोनों ने योजनाबद्ध ढंग से अवतार को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जिससे किसी को शक न हो। मनीष की मां नींद की गोलियां खाती थी। मनीष ने इसी दवा से अवतार की हत्या की योजना बनाई। उसने ही एक दिन पहले मां की दवा का पत्ता नीलम को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफरपुर से खरीदा था पेट्रोल
हल्द्वानी। मनीष ने दिनेशपुर के पास जाफरपुर स्थित पंप से पांच लीटर के हरे रंग के केन में पेट्रोल खरीदा था। इसी केन का प्रयोग कार को जलाने में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed