{"_id":"5c153d04bdec225b6279b165","slug":"154489578616-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ाघर के निर्माण में में बाधा डालने पर खडेरिया के दो ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ाघर के निर्माण में में बाधा डालने पर खडेरिया के दो ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र दर्शानी के खडेरिया में कूड़ाघर के लिए प्रस्तावित जमीन चिन्हीकरण के दौरान कार्य में व्यवधान डालने और गाली गलौज करने के आरोप में राजस्व पुलिस ने खडेरिया के दो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि कूड़ा निस्तारण के लिए जिला प्रशासन छह साल से जमीन की तलाश कर रहा है। प्रशासन ने कुछ माह पूर्व राजस्व पुलिस क्षेत्र दर्शानी के खडेरिया गांव में राज्य सरकार की जमीन कूड़ाघर के निर्माण के लिए प्रस्तावित कर ली थी। शासन ने चयनित जमीन पंचायतराज विभाग के नाम हस्तांरित कर दी है। जिला पंचायत बागेश्वर ने कूड़ाघर के निर्माण के लिए अपने स्तर से सारी तैयारियां पूरी कर दी है। बृहस्पतिवार को संबंधित जमीन के चिन्हीकरण के लिए मौके पहुंची जिला पंचायत की टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया था।
इस मामले जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण बर्थवाल ने पटवारी दर्शानी को दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार को कूड़ाघर की प्रस्तावित जमीन को चिन्हित करने के दौरान खडेरिया गांव निवासी भोला दत्त पांडे और रमेश जोशी ने उनके और जिला पंचायत की टीम के साथ गाली गलौच करने के साथ- साथ राजकीय कार्य में बाधा डाली। अपर मुख्य अधिकारी की तहरीर के आधार पर पटवारी दर्शानी प्रकाश सिंह ने भोला दत्त पांडे और रमेश चंद्र के खिलाफ धारा 354 और 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
इधर इस मामले में एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह का कहना है कि वर्तमान में गरुड़ में कूड़ाघर की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कूड़ाघर स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा के लिए बन रहा है। उन्होंने बताया कि कूड़ाघर किसी की नाप जमीन में नहीं बल्कि राज्य सरकार की भूमि में बनना प्रस्तावित है।