{"_id":"5c02f15dbdec2241903d848f","slug":"154369677711-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चोरी प्रकरण, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर चोरी प्रकरण, दो आरोपी पकड़े
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। खताड़ी से पिछले सप्ताह कैंटर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। आरोपियों ने यहां से चोरी कैंटर दिल्ली में बेचने का अपराध कबूला है।
मोहल्ला खताड़ी निवासी मो. अरमान कैंटर यूके19-0224 को चलाता था। पिछले सप्ताह 23 नवंबर की रात वह इस कैंटर को गैस गोदाम के पास खड़ा कर घर चला गया था। रात में कैंटर चोरी हो गया था। मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी कैंटर मालिक तालिब खां पुत्र मो. ताहिर ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी। चोरी का मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस ने चोरों का पता लगाया। तीनों आरोपी शुक्रवार रात बोलेरो कार यूपी 38एम3030 से दोबारा गाड़ी चुराने आ रहे थे। इसलिए पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो ललितपुर तिराहे पीरूमदारा के पास बोलेरो कार रोक ली। पुलिस को देखते ही कार में सवार थाना असमौली जिला संभल के ग्राम मंसूरपुर निवासी शान मोहम्मद भाग गया जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें थाना संभल मुरादाबाद यूपी के ग्राम मंसूरपुर निवासी मो. परवेज, थाना किला संभल के ग्राम मियांसरा निवासी मो. रिजवान उर्फ राजा बताया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया। यह कार शान मोेहम्मद के भाई मो. फाजिल की है। आरोपियों ने पिछले सप्ताह चुराया गया कैंटर मायापुरी दिल्ली निवासी भूपेंद्र सिंह को 1.85 लाख रुपये में बेच दिया था। अब उसे काटकर कबाड़ में बेचा जा चुका है। इस घटनाक्रम के खुलासे की टीम में कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसआई विपिन जोशी, चेतन रावत, जयपाल सिंह चौहान, दिनेश चंद्र पंत, कांस्टेबल राजेश कुमार, नसीम अहमद, शाहिद अली, रियाज अख्तर, सत्येंद्र गंगोला, किशन चंद्र शर्मा, शाहिद अली, नसीम अहमद आदि थे।
तीनों का है आपराधिक इतिहास
पुलिस द्वारा पकड़े गये दो आरोपियों और एक फरार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से शान मोहम्मद और परवेज के खिलाफ थाना भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा में गोवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज है। शान मोहम्मद के खिलाफ थाना असमौली में भी पशु क्रूरता और गुंडा एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। परवेज के खिलाफ थाना मिर्जापुर में पशु क्रूरता का अभियोग दर्ज है।