{"_id":"5bfaff8fbdec2241975fec09","slug":"15431761251-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट, जलाने की कोशिश कर घर से निकालने का आरोप ससुरालियों पर लगा है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला खालसा काशीपुर निवासी शबाना परवीन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका निकाह मोहल्ला बंबाघेर पुरानी आबकारी निवासी रईस अंसारी से हुआ था। उसकी एक पुत्री भी है। आरोप है कि दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगे। 28 फरवरी को दोपहर दो बजे मारपीट कर उसे बेटी सहित घर से निकाल दिया गया। रुपये लाने पर ही ससुराल आने की बात कही गई। महिला का आरोप है कि उसके पति, सास, जेठ परवेज और जेठानी ने उसे जलाने की भी कोशिश की। उसने कोतवाली, एसएसपी को शिकायती पत्र भेजे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। मामले में कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसलिए पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।