{"_id":"5bfaf2ecbdec2241ce72618a","slug":"154317289020-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि कब्जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि कब्जाने का आरोप
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर के गांव हरसान निवासी जगदीश सिंह ने रविवार शाम बरहैनी पुलिस चौकी में तहरीर देकर इसी गांव निवासी कुछ दबंग लोगों पर उसकी कृषि भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके पास वर्ग चार की कृषि भूमि है। इस पर करीब 40 साल से उनके पूर्वजों का कब्जा है लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग उसकी भूमि कब्जाना चाहते हैं और आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। आरोपियों ने उसके खेत से पापुलर के तीन पेड़ भी काट लिए हैं। चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।