{"_id":"5bf9b2cbbdec22415b095de9","slug":"15430909389-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात टैम्पों ने मासूम को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात टैम्पों ने मासूम को रौंदा, मौत
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को एक टेंपो ने कुचल दिया। बच्चे को कुचलने के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नंदपुर चिल्किया निवासी हर्षपाल नेगी का सात वर्षीय बेटा आदित्य उर्फ गोलू शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर गेंद चली जाने पर वह इसे लेने बीच सड़क पर गया था। तभी एक अज्ञात टेंपो ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चे के चाचा सतपाल नेगी और मां देवकी उसे पहले बृजेश अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मासूम कोे मृत घोषित कर दिया। आदित्य उर्फ गोलू मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था।