{"_id":"5beb2356bdec226974558307","slug":"154213671411-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल की भूमि पर कब्जे को लेकर झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल की भूमि पर कब्जे को लेकर झगड़ा
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। जेल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो कब्जेदारों में झगड़ा हो गया। मारपीट में एक पक्ष से दंपति घायल हो गया, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल संजय कुमार ने चौकी इंचार्ज को जेल की भूमि पर धारा 145 लागू करने और मारपीट के मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
सिडकुल फेज टू में कोटाफार्म निवासी हीरा लाल और बरुआबाग गांव निवासी मनीष कुमार ने जेल की जमीन पर कब्जा कर रखा है। मंगलवार को जेल की भूमि पर जुताई कर कब्जा करने को लेकर हीरा लाल और मनीष के बीच विवाद हो गया। मारपीट में मनीष और बचाव को आई उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायल युवक ने दूसरे पक्ष पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने युवक और उसके भाई पर घर में घुसकर तमंचा तानने और पाटल से हमला करने का आरोप लगाया है।