{"_id":"5be0a69dbdec2269637c24c4","slug":"15414493305-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर को पीटने वाली बहू को पुलिस ने दी हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर को पीटने वाली बहू को पुलिस ने दी हिदायत
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। आए दिन बूढ़े ससुर को पीटने वाली बहू को सोमवार को मल्लीताल पुलिस ने कड़ी हिदायत दी। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला ने अपने ससुर पर कई आरोप लगाए और अपनी गलती के लिए माफी मांगी।
मल्लीताल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने ससुर की जगह पर काम करती है। ससुर के सरकारी कर्मचारी होने के कारण वेतन उसके खाते में आता है। मल्लीताल पुलिस के अनुसार कई महीने से महिला और उसके ससुर में विवाद हो रहा था। कई बार महिला अपने बूढ़े ससुर के साथ मारपीट कर चुकी थी। सोमवार सुबह को भी वह ससुर के साथ मारपीट कर रही थी। इसी बीच मौके से गुजर रहे एक पुलिस कर्मी को मोहल्ले वालों ने सूचना दे दी। पुलिस कर्मी के सामने भी महिला ने ससुर से अभद्रता की। पुलिस कर्मी के विरोध करने पर महिला ने कहा कि अगर ससुर उसे पैसे नहीं देगा तो वह उसके साथ मारपीट करेगी। पुलिस उसे नहीं रोक सकती। इसके बाद मल्लीताल थाने से महिला पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला को पुलिस थाने ले आई। कड़ी हिदायत देने पर महिला ने अपनी गलती मान ली और दोबारा ऐसा न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने से जाने दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला के पांच बच्चे हैं।
पैसे के लिए आए दिन करती थी मारपीट