{"_id":"5bd8beb8bdec22697b11659f","slug":"154093121612-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पकड़ा
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दो दिन पहले अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानलेवा हमला और दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
ग्राम पीपलसाना हल्दुआ निवासी रघुवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दामाद वीरेंद्र सैनी ने करवाचौथ के अगले दिन उसकी बेटी रेनू की गर्दन पर ब्लेड से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली की एसआई सिमरन कौर ने बताया कि पीड़ित महिला रेनू के पिता रघुवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी वीरेंद्र सैनी निवासी रामलीला मैदान बिजनौर के खिलाफ धारा 307, 498 व 3/4 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसआई ने बताया कि आरोपी युवक को पीरूमदारा चौकी इंचार्ज विपिन जोशी ने प्रतापपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है, बताया कि आरोपी बस का इंतजार कर भागने की फिराक में था।
करवाचौथ के अगले दिन पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से किया था हमला
धारा 307, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज, जेल भेजा