फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   युवक से गाली-गलौच कर पिस्टल तानी

युवक से गाली-गलौच कर पिस्टल तानी

Mon, 22 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
युवक से गाली-गलौच कर पिस्टल तानी
रामनगर (नैनीताल)। रामलीला देख कर लौट रहे युवक का रास्ता रोक जान से मारने की नीयत से पिस्टल तानने का भी आरोप है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला बंबाघेर निवासी नितिन वाल्मीकि ने शनिवार रात पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र जय कश्यप के साथ रामलीला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बंबाघेर में नाई की दुकान के पास मोहल्ले के ही राहुल वाल्मीकि ने रास्ता रोक उसके साथ गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर राहुल ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल तान दिया।
विज्ञापन


पीड़ित युवक नितिन और उसके दोस्त ने मौके से भागकर बमुश्किल जान बचाई। कोतवाली पहुंचे मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया नितिन की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 307, 341, 323, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से गाली गलौज कर पिस्टल तानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed