{"_id":"5bca33cfbdec22694517d029","slug":"15399781595-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। चुनाव, दिवाली पर नकली शराब खपाने की तैयारी पर आबकारी विभाग ने पानी फेर दिया। आबकारी विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने के उपकरण समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आबकारी विभाग के निरीक्षक पूरन जोशी, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तक दल महेंद्र सिंह बिष्ट, सिपाही कृष्ण चंद्र, राम सिंह ने शुक्रवार को रेलवे पड़ाव क्षेत्र के एक मकान में छापा मारा। टीम ने नकली शराब बना रहे मो. रजा शाह को दबोच लिया। मौके से 40 लीटर अवैध शराब समेत गुलाब ब्रांड की देसी शराब के 663 रेपर, होलोग्राम, शराब पैकिंग, ढक्कन सील करने, छपाई मशीन, बक, पैकिंग के लिए खाली गत्ते, मदिरा की तीव्रता मापने के उपकरण जैसे अल्कोहलिक मीटर, बीकर जब्त किए। आरोपी के खिलाफ नकली शराब बनाने के आरोप में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया गया। वह छह माह से नकली शराब बना रहा था। वह 60 शीशी शराब बेच चुका था। उसके पास करीब 100 लीटर शराब बनाने का ऑर्डर था, जिसे कई दुकानों में पहुंचाया जाना था।
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा चौकी पुलिस प्रभारी विपिन जोशी ने बताया कि ग्राम थारी क्षेत्र में दो लोगों को बाइक पर शराब ले जाते पकड़ा। इनमें बलविंदर सिंह निवासी ग्राम थारी, गुरमीत सिंह शामिल हैं। उनके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।