{"_id":"5bc8f16abdec2269c41f4186","slug":"15398956269-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। नवरात्र पर जहां घर-घर कन्या पूजा हुईं एक युवक रिश्तेदार के घर आई सात साल की मासूम पर झपट पड़ा। वह जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हल्दुचौड़ के एक गांव के व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बुधवार शाम उसकी सात साल की बेटी खेलते समय पड़ोस के घर के बाहर पहुंच गई। वहां रिश्तेदारी में आए सर्वेश मिश्रा निवासी खुटार जिला शाहजहांपुर हाल निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर उसे कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। बालिका किसी तरह उसके चंगुल से बचकर बाहर निकल आई। घर आकर उसने सर्वेश की हरकत के बारे में बताया तो परिजन दंग रह गए। जब तक परिजन पड़ोस के घर जाते आरोपी भाग चुका था। इसके बाद वे तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। छेड़खानी की घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल नित्यानंद पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप मछली बाजार पहुंची। वहां किराए के घर में रह रहे सर्वेश मिश्रा को धर दबोचा। बाद में छेड़खानी की धारा 354 (ए), 506, 7/8 पॉक्सो के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल ने मामले की विवेचना महिला पुलिस उप निरीक्षक माया बिष्ट को सौंपी है।