फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस होटल खंगालती रही, युवती घर पहुंच गई

पुलिस होटल खंगालती रही, युवती घर पहुंच गई

Tue, 16 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस होटल खंगालती रही, युवती घर पहुंच गई
love - फोटो : amar ujala
नैनीताल। प्रेमी संग दिल्ली से भाग कर सरोवरनगरी आई युवती ने पुलिस को खूब छकाया। नैनीताल में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस दिन भर उसे होटलों में तलाशती रही और अगले दिन वह खुद ही दिल्ली पहुंच गई।
विज्ञापन

दिल्ली की एक युवती अपने प्रेमी के साथ नैनीताल आ गई थी। जब कई दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने दिल्ली में उसके अपहरण की तहरीर दी। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और युवती का नंबर सर्विलांस पर लगाया। रविवार सुबह सर्विलांस से पता चला कि युवती नैनीताल में है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर बीसी मासीवाल से संपर्क किया। प्रकरण दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मल्लीताल पुलिस ने तत्परता दिखाई और नगर में युवती की तलाश शुरू कर दी। दिनभर पुलिस नगर के होटलों में युवक-युवती की तलाश करती रही। पुलिस ने मार्केट में भी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को प्रभारी कोतवाल बीसी मासीवाल ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि तलाशी जा रही युवती रविवार को ही अपने घर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली की युवती प्रेमी संग आ गई थी नैनीताल थी
सर्विलांस से लोकेशन मिलने के बाद पुलिस होटल खंगालती रही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed