फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पहुंची रामनगर

सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पहुंची रामनगर

Wed, 10 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पहुंची रामनगर
रामनगर (नैनीताल)। पिछले पांच साल में बाघों की मौत की जांच के लिए सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची। रामनगर वन प्रभाग के वन विश्राम भवन में रुकी टीम जांच में जुट गई है। वनाधिकारी टीम को अधिकतम तथ्य देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे हल्द्वानी से आकर यहां वन परिसर में पहुंची। सीटीआर के निदेशक राहुल के निर्देश पर सीबीआई की टीम को वन परिसर स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। सीबीआई टीम 12 अक्तूबर तक यहीं रहेगी। बाघों के मारे जाने के मामले में जांच करेगी। कॉर्बेट प्रशासन की ओर से हल्द्वानी में ही पिछले पांच साल में मृत बाघ, तेंदुओं की रिपोर्ट भेज दी गई थी। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद सीबीआई की टीम मंगलवार को रामनगर पहुंची। कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार पिछले पांच सालों में 19 बाघ, सात तेंदुओं की मौत हुई है। इन सभी की मौत प्राकृतिक या आपसी संघर्ष में हुई है। शिकार का कोई मामला नहीं है। सीबीआई टीम में यहां वनाधिकारियों समेत एनजीओ से भी वार्ता कर सकती है। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


पांच साल में हुई बाघों की मौत के मामलों की जांच कर रही
कॉर्बेट प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीम

सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को रामनगर पहुंची है। टीम 12 अक्तूबर तक यहां रहेगी। जांच के लिए टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा।
- राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed