{"_id":"5bbd0f03867a55281371b86e","slug":"15391167789-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनियां के पास बज रहा डैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथिनियां के पास बज रहा डैक
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। हाईकोर्ट के आदेश पर रिजॉर्टों से छुड़ाई गईं आठ हथिनियों का आमडंडा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचार किया जा रहा है तो वहीं उनके बाड़े के पास ही डेक बजाकर गाना सुना जा रहा है। अत्यधिक आवाज होने की वजह से हथिनियों के विचलित होने का खतरा है।
रामनगर वन प्रभाग के आमडंडा डिपो में आठ हथिनियों को रखा गया है। यहां पर उनके उपचार समेत खाने-पीने की पूरी व्यवस्था वन विभाग की ओर से की गई है। एक माह से अधिक समय तक यहां पर रह रही हथिनियों की सेहत में सुधार है। उनकी देखरेख में लगे घास कटर, महावतों के लिए खाने की व्यवस्था भी वन विभाग की ओर से की गई है। हथिनियों के बाड़े के पास ही किचन बनाया गया, जहां पर हथिनियों की रोटियां बनाई जाती हैं। जबकि महावतों के लिए खाना बाहर से गाड़ी में आता है। यह गाड़ी हथिनियों के बाड़े के पास ही रुकती है, जिसमें तेज आवाज में गाना बजाया जाता है। इससे हथिनियों के विचलित होने का खतरा है हालांकि महावत की मौजूदगी के कारण हथिनियां विचलित नहीं हो रही हैं लेकिन यदि यही हाल रहा तो किसी भी दिन हथिनियां विचलित जाएंगी। रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा ने बताया कि उन्हें डेक बजने का पता नहीं है। यदि ऐसा है तो ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।