{"_id":"5bba58d5867a55686f1376d1","slug":"15389390702-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मामले का लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने मामले का लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट कर चोटिल करने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। कोतवाल तुषार बोरा ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। शनिवार देर शाम पुराने मामले को लेकर नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी नदीम और इसी मोहल्ला निवासी कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई। बताते हैं कि दो साल पहले वाहन ठीक कराने को लेकर इन दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में नदीम पक्ष की ओर से 2016 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब एक बार फिर नदीम ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी है।