फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस सीआईडी बताकर सात हजार रुपए की ठगी

पुलिस सीआईडी बताकर सात हजार रुपए की ठगी

Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सीआईडी बताकर सात हजार रुपए की ठगी

विज्ञापन
बाजपुर में सीआईडी अधिकारी बनकर आए दो युवक घर में घुसकर महिलाओं से सात हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गए। महिला ने पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को गांव हजीरा निवासी अनीता देवी ने बरहैनी पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा है कि 6 अक्तूबर को दोपहर साढ़े बारह बजे उसके घर में दो युवक घुस आए। उस वक्त घर के अंदर उसकी पुत्री और बहू मौजूद थी। युवकों ने अपने आप को सीआईडी अधिकारी बताया। युवकों ने पुलिस के लहजे में पुत्री और बहू पर रौब भी झाड़ा। युवकों ने बहू से कहा कि तुम्हारे ससुर ने शराब पी रखी है। उन्हें पकड़ने आए हैं। जिस पर पुत्री और बहू घबरा गई। उन्होंने जेल से बचने के लिए दस हजार रुपये जुर्माना भरने को कहा। जिस पर पुत्री और बहू ने युवकों को घर में रखी सात हजार की नकदी दे दी। आरोपी युवक रकम लेकर फरार हो गए। इधर, पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed