फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिम ट्रेनर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया

जिम ट्रेनर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया

Thu, 04 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
जिम ट्रेनर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। जिम ट्रेनर ने अपने यहां आने वाली एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन


रामनगर में रानीखेत रोड पर स्थित एक जिम में ग्राम टेड़ा निवासी सूरज बिष्ट जिम ट्रेनर है। वह लखनपुर में एक मकान में किराये पर रहता है। जिम में 15 वर्षीय एक किशोरी एक्सरसाइज करने जाती थी। आरोप है कि जिम ट्रेनर ने एक्सरसाइज कराने के दौरान उससे नजदीकियां बनानी शुरू कर दीं। 28 सितंबर को आरोपी ने किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed