{"_id":"5bafe409867a557f6d0b070a","slug":"153825381516-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद कैदी ने अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद कैदी ने अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सितारगंज जेल में बंद कैदी ने अधिवक्ता अनिल हर्नवाल को जान से मारने की धमकी दी है। डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र मिलने से अधिवक्ता दहशत में है। अधिवक्ता ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तल्लीताल थाने में तहरीर देकर अधिवक्ता ने बताया कि 26 सितंबर को उनके पास डाक से एक पत्र आया। पत्र सितारगंज जेल में हत्या की सजा काट रहे एक व्यक्ति की ओर से भेजा गया है। इसमें उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गई है। अधिवक्ता ने कहा कि आरोपी को हत्या के मामले में सजा हो चुकी है। वह अपराधी प्रवृत्ति का है। अधिवक्ता ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुख्य दंडाधिकारी नैनीताल को भी प्रकरण से अवगत करा दिया है।