{"_id":"5bafe2e9867a55510e62d04e","slug":"15382535267-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने पर युवती ने लड़कों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ करने पर युवती ने लड़कों को पीटा
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। होटल में काम करने वाले दो लड़कों ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास युवती से छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई युवती ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लड़कों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
शनिवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो युवतियां और उनके कुछ साथी दो लड़कों को पीट रहे थे। इसी बीच भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पिट रहे लड़कों को लड़कियों से बचाया और युवतियों से कानून अपने हाथ में न लेने की बात कही। सूचना पर मल्लीताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लड़कों को थाने ले आई। मल्लीताल थाने में युवती ने बताया कि दोनों लड़के उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इस कारण उसने उनके साथ मारपीट की। लड़कों ने बताया कि वह दोनों होटल में काम करते हैं। अनजाने में उनसे गलती हो गई। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। ऐसे में केस दर्ज नहीं किया गया। लड़कों को समझाकर छोड़ दिया गया है।