फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोली नहीं युवक को मारा गया था चाकू

गोली नहीं युवक को मारा गया था चाकू

Wed, 19 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोली नहीं युवक को मारा गया था चाकू
रामनगर (नैनीताल)। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गोली नहीं चाकू मारा गया था। घायल प्रेमी का उपचार हल्द्वानी में चल रहा है। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। जिला संभल यूपी निवासी युवक शनिवार रात मोहल्ला खताड़ी वाल्मीकि बस्ती निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसका पता चलते ही लड़की के भाई ने प्रेमी से मारपीट की थी। इस मामले में सोमवार को फायर झोंकने की चर्चा थी लेकिन कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि युवक को गोली नहीं मारी गई है, बल्कि उसको चाकू मारा गया था। चिकित्सकों ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस दोनों के परिजनों के संपर्क में है। अगर कोई पक्ष तहरीर देगा तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेंगी। बताया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। इसलिए दोनों पक्षों में समझौते की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed