फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियों लूट ले गये बदमाश

चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियों लूट ले गये बदमाश

Thu, 13 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियों लूट ले गये बदमाश
हल्द्वानी में कार लूट के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/कालाढूंगी। भोटिया पड़ाव स्टैंड से रामनगर जाने के लिए बुक की गई स्कार्पियो के चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने बेलपड़ाव क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। स्कार्पियो लूटने के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। पुलिस ने सीमाओं को सील किया लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


कालाढूंगी डाकबंगला निवासी चालक राजेंद्र राणा बुधवार सुबह दस बजे भोटिया पड़ाव वाहन स्टैंड पर खड़ा था। वह छह महीने से चौपला चौराहा निवासी लोनिवि के सेवानिवृत्त अधिकारी कुंदन राम आर्या की स्कार्पियो (यूके 04 टीबी 0361) चला रहा है। उसके पास तीन युवक आए और उन्होंने रामनगर जाने के लिए दो हजार रुपये में स्कार्पियो बुक कराई। दस मिनट बाद ही तीनों स्कार्पियों पर सवार होकर चल दिए। राजेंद्र ने साढे़ दस बजे के आसपास कालाढूंगी पंप से डीजल भी भरवाया। इसके बाद लुटेरों ने तमंचे के बल पर कार को बैलपड़ाव आरा मशीन के पास से उद्यपुरी गांव को जाने वाले रास्ते की तरफ मुड़वा लिया। एक किमी जंगल की ओर जाने के बाद राजेंद्र के मुंह में टेप चिपकाकर उसे बाहर फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। राजेंद्र ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। पुलिस को सूचना देने पर चौकी प्रभारी बैलपड़ाव सुशील जोशी ने नाकेबंदी कर खोजबीन की मगर सफलता नहीं मिली। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कार लुटेरों को पकड़ने के लिए एसओजी सहित अन्य टीमों को लगाया है।
विज्ञापन


बाजपुर की ओर भागे लुटेरे
कालाढूंगी (नैनीताल)। स्कार्पियो लूटने वाले बदमाश काफी शातिर हैं। वे कार को लूटने के बाद कालाढूंगी की ओर भागे। पुलिस ने जब मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी की जांच की तो 11 बजकर 16 मिनट पर स्कार्पियो बैलपड़ाव में कालाढूंगी की ओर आती दिखाई दी। 11 बजकर 18 मिनट पर चूनाखान स्थित गुरुद्वारे के पास दिखाई दे रही है, जबकि 11 बजकर 22 मिनट पर कार बड़ौदा बैंक कमोला के सीसीटीवी में भी दिखाई दे रही है। उसके बाद कार नयागांव तिराहे पर वन विभाग के बैरियर पर लगाए गए कैमरों में रिकार्ड नहीं हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे कार को बाजपुर की ओर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी सी भूल पड़ गई भारी
हल्द्वानी। चालक की छोटी सी गलती उसी पर भारी पड़ गई। यदि वह नियमों के तहत बुकिंग कराता तो शायद बदमाश लूट की हिम्मत नहीं करते। भोटिया पड़ाव वाहन स्टैंड पर कुछ साल से नियम बनाया गया है कि यदि कोई चालक कार बुक करेगा तो यात्री के परिचय पत्र की कापी लेगा। इस कापी को पुलिस को उपलब्ध कराएगा। रजिस्टर में यात्रियों का विवरण दर्ज होगा लेकिन बुधवार को बुकिंग करते समय ऐसा नहीं किया गया। पुलिस ने भी रजिस्टर चेक नहीं किया। इसका बदमाशों ने फायदा उठाया।

पुलिस को नेपाली युवकों पर शक
हल्द्वानी। चालक ने पुलिस को बताया कि तीनों लुटेरों का चेहरा नेपाली युवकों से मिलता-जुलता है। कोतवाली पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि कार दस बजकर 10 मिनट पर यहां से रवाना हुई। लुटेरों के चेहरे नेपाल के युवकों जैसे लग रहे हैं।


पुराने कार लुटेरों के रिकॉर्ड को खंगाला
हल्द्वानी। पुलिस ने कालाढूंगी और काठगोदाम क्षेत्र में पहले हुई कार लूट की घटनाओं को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन वारदातों में शामिल लुटेरे जेल में बंद हैं या फिर जमानत पर छूटे हैं।


चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियो लूट ले गए बदमाश
बेलपड़ाव क्षेत्र के जंगल में घटना, तमंचे के बल पर कार से फेंक गए

2000 रुपये में हल्द्वानी से रामनगर तक बुक कराई गई थी कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed