{"_id":"5b902bc7867a557f6917e58c","slug":"15361750339-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन न होने के बाद भी चोरी के आरोप में भेज दिया वसूली नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कनेक्शन न होने के बाद भी चोरी के आरोप में भेज दिया वसूली नोटिस
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में एक ग्रामीण ने एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन देकर ऊर्जा निगम पर बिजली कनेक्शन न होने के बावजूद चोरी के आरोप में उसके खिलाफ वसूली नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। सलमता बिचुपरी गांव के करनैल सिंह ने एसडीएम बिष्ट को दिए ज्ञापन में कहा कि उसके आवास में न तो बिजली लाइन है और न ही कनेक्शन लिया गया है। विद्युत विभाग ने कनेक्शन संख्या-882 एम 29916300 दर्शाकर 27 हजार 975 रुपये का बिल और बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए दो लाख 34 हजार 882 रुपये का बिल वसूली के लिए भेजा है। उसने मामले में जांच के लिए आवेदन किया, लेकिन विभाग ने जांच नहीं की। उच्चाधिकारियों को जांच के लिए पत्र लिखा तो अब जांच की कार्रवाई चल रही है। आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया गतिमान होने के बाद भी 23 हजार 477 रुपये का डिमांड नोटिस भेजा गया है और इसके भुगतान के लिए 30 दिन का समय दिया है। आरोप लगाया कि बिल जमा न कराने की स्थिति में भू-राजस्व के रूप में वसूली की धमकी दी जा रही है। उसने जांच होने तक किसी भी तरह की वसूली की कार्रवाई पर रोक लगवाने की मांग की है।