फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरों ने पुलिस को दी ईदी

चोरों ने पुलिस को दी ईदी

Thu, 23 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने पुलिस को दी ईदी
रामनगर (नैनीताल)। बकरीद की पूर्व संध्या पर चोरों ने ताला, शटर तोड़कर दो दुकानों से 30 हजार रुपये की चोरी कर ली। हनुमान मंदिर बंबाघेर के पास राजेंद्र सिंह नेगी का मकान है। इसी मकान में सांई टेलीकॉम के नाम से दुकान है। राजेंद्र ने सुबह देखा तो उसकी दुकान का शटर उखाड़ा गया था। दुकान के अंदर से चोर दो नए मोबाइल, तीन पुराने मोबाइल ले गए, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। वहीं भवानीगंज में मंगलार रोड पर गूलरघट्टी निवासी विजय गोयल की गोयल टी स्टाल, कॉस्मेटिक की दुकान है। चोरों ने मंगलवार रात दुकान का ताला तोड़कर दुकान से 15 हजार रुपये चुरा लिए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकानदारों ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed