फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षकों ने थाना कोतवाली का घेराव किया

शिक्षकों ने थाना कोतवाली का घेराव किया

Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने थाना कोतवाली का घेराव किया
रामनगर (नैनीताल)। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पीरूमदारा के शिक्षकों ने शुक्रवार को थाना कोतवाली का घेराव किया। आरोप लगाया कि छात्रा के परिजन शिक्षक को बेवजह फंसा रहे हैं। पुलिस ने पूरी जांच का आश्वासन देकर शिक्षकों को मनाया।
विज्ञापन

एक छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा 15 जुलाई को थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की क्योंकि शिक्षक छात्रा के परिजनों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा चुके थे। इसलिए छात्रा के परिजनों ने एडवोकेट अमरीश अग्रवाल के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने 13 अगस्त को थाना कोतवाली को आरोपी शिक्षक के खिलाफ 156 (3) के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसका पता चलते ही शिक्षकों ने शुक्रवार को बैठक की। उनका प्रतिनिधिमंडल थाना कोतवाली पहुंचा। थाने में मौजूद एसएसआई कश्मीर सिंह से जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी न करने की मांग की। उन्होंने शिक्षक के अपहरण के आरोप में छात्रा के भाई की गिरफ्तारी की भी मांग की। एसएसआई कश्मीर सिंह ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विक्रम पटवाल, मनप्रीत सिंह, आनंद सिंह, ललित, भगवती बिष्ट, मीता, गीता नेगी, वंदना तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed