{"_id":"5b6f494f4f1c1be5258b4768","slug":"153401991119-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत के ढेर को लेकर खनन माफिया में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत के ढेर को लेकर खनन माफिया में मारपीट
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में खनन माफिया भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में अवैध खनन कर लाए गए रेत के ढेर को लेकर खनन माफिया में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर पुलिस के पहुंचने तक खनन माफिया भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक वाहन को सीज किया।
ग्राम पूछड़ी में सुबह दस बजे कोसी से खनन करके रेत लाया गया था। रेत का एक ही ढेर था जबकि तीन खनन माफिया अपने छोटा हाथी वाहन लेकर पहुंच गए। तीनों में रेत का ढेर उठाने के लिए कहासुनी होने लगी। विवाद गहराया तो मारपीट होने लगी। तीनों खनन माफिया में जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस के आने तक तीनों भाग निकले। दो खनन माफिया अपने छोटे हाथी ले गए, जबकि एक खनन माफिया पैदल भागा। इसलिए पुलिस ने छोटा हाथी को सीज कर दिया। एसआई चेतन रावत ने बताया कि छोटा हाथी मो. शमीम का बताया जा रहा है। वहीं तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस रोड पर एक छोटा हाथी तो दूसरा गूलरघट्टी क्षेत्र से पकड़ा।
अवैध रेता-बजरी ले जाते ट्रक-पिकप सीज
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी ने अवैध उपखनिज ले जाते पिकप और ट्रक को सीज किया है। एसओजी प्रभारी सुनील गैरोला के नेतृत्व में टीम ने आरटीओ रोड से पिकप यूके 04 सीए 4589 को रेत ले जाते पकड़ा। वाहन पर 30 क्विंटल रेत लदी थी। चालक उप खनिज के कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। टीम ने पिकप को सीज किया। दोपहर में टीम ने हिम्मतपुर तल्ला से ट्रक यूके 04 सीए 8044 को पकड़ा। चालक ने रॉयल्टी दिखाई। रॉयल्टी में लामाचौड़ पहुंचने का समय दोपहर 12:33 बजे अंकित था। ट्रक 2:05 बजे पकड़ा गया। एक रॉयल्टी पर दोबारा रेत भरने की आशंका है। फिलहाल ट्रक को सीज कर दिया गया है। टीम में दीवान सिंह रौतेला, अमर सिंह बिष्ट, संजय कुमार, भगत आदि थे।