{"_id":"5b6896fc4f1c1ba33e8b5727","slug":"153358104519-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यूपी के गांव रैटा ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी सलमा ने पुलिस की दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर निवासी इरशाद के साथ हुई थी। ससुरालियों ने मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग की, जिसके पूरा नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 24 मार्च को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
दो अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। मामला पुलिस हेल्पलाइन में चला लेकिन ससुराल पक्ष के लोग हेल्पलाइन में नहीं आए। एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति इरशाद, ससुर मोहम्मद अली, सास परवीन, देवर इमरान के खिलाफ धारा 428, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।