फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   झोलाछाप चिकित्सक के ईलाज से महिला की मौत

झोलाछाप चिकित्सक के ईलाज से महिला की मौत

Fri, 03 Aug 2018 01:45 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक के ईलाज से महिला की मौत
रामनगर (नैनीताल)। थाना क्षेत्र के ग्राम मालधन में एक झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इस पर हंगामा किया। बाद में झोलाछाप व पीड़ित पक्ष के बीच समझौता हो गया। वहीं पुलिस ने थाने में कोई सूचना नहीं होने की बात कही। मालधन नंबर चार देवीपुरा की रहने वाली एक महिला का एक सप्ताह से एक झोलाछाप से इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को झोलाछाप की दवाई खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। दोपहर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी झोलाछाप के यहां हंगामा कर दिया। इसी बीच क्षेत्र के कुछ लोगों ने झोलाछाप और पीड़ित परिवार के बीच समझौता करा दिया। इस संबंध में मालधन चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि पुलिस पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed