{"_id":"5b5f745f4f1c1bee748b6e9e","slug":"153298236111-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों में मारपीट, दो घायल
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
hamla
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के बाहर वर्चस्व की जंग को लेकर छात्रों में मारपीट हो गई। इससे एक छात्र समेत उसका साथी भी घायल हो गया।
मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी वसीम सैफी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह एमपीआईसी में कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार को क्लास में सीट पर बैठने को लेकर उसका एक छात्र से विवाद हो गया था। जब कॉलेज की छुट्टी हुई तो आरोपी छात्र अपने साथी आठ से अधिक छात्रों को लेकर कॉलेज गेट के बाहर मिला। आरोपी छात्रों ने उस पर लाठी, डंडों, धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान उसका भाई मोईन सैफी उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस कारण वह दोनों भाई घायल हो गए। बताया कि इस दौरान एक युवक मारपीट की वीडियो बना रहा था। हमले के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया कि अंदर कोई बात नहीं हुई। छात्रों के बीच मारपीट कॉलेज के बाहर हुई। सूचना मिलने पर उन्होंने भी घटना की जानकारी ली। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि सबूत जुटाने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की जांच में जो भी छात्र दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।