फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खाई में गिरा वाहन चालक घायल

खाई में गिरा वाहन चालक घायल

Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरा वाहन चालक घायल
नैनीताल। पटवाडांगर-देवीधुरा मार्ग पर नैनीताल से देवीधुरा की ओर जा रही इनोवा कार करीब तीस मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

देवीधुरा निवासी खुशाल सिंह (30) पुत्र दलीप सिंह नैनीताल से वाहन संख्या यूके 04 टीए 4486 से घर की ओर से जा रहा था। इसी दौरान पटवाडांगर वन चौकी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब तीस मीटर खाई में जा गिरी। कार गिरने की जानकारी मिलने पर हरीश धामी, जीवन सिंह, भोपाल सिंह समेत अन्य स्थानीय लोगों ने तत्काल खाई में गिरे वाहन से चालक को बाहर निकालकर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही तल्लीताल पुलिस को भी सूचना दी। अस्पताल की आपातकालीन ड्यूटी में तैैनात डॉ. मोनिका कांडपाल ने बताया कि चालक के सिर व नाक में मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि चालक नशे की हालत में था। उपचार के बाद खुशाल सिंह को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed