फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रशासन ने रिसॉर्टो का अतिक्रमण ढहाया

प्रशासन ने रिसॉर्टो का अतिक्रमण ढहाया

Tue, 24 Jul 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने रिसॉर्टो का अतिक्रमण ढहाया
जेसीबी से अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कॉर्बेट लैंडस्केप के कई रिसॉर्ट स्वामियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं तोड़ा। इसलिए नोटिस में मिली छूट की अवधि बीतने के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन, पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से छह रिसॉर्टों का अतिक्रमण तोड़ दिया। इनमें ग्राम क्यारी के द लैप ऑफ नेचर रिसॉर्ट, ढिकुली के वाइल्ड क्रस्ट, तरंगी, आमोद, टाइगर कैंप, वान्या रिसॉर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिकतर रिसॉर्ट परिसरों की पार्किंग, चहारदीवारी तोड़ी गई। कई रिसॉर्ट स्वामियों ने गूल, नाली समेत जलनिकासी के नालों पर स्लैब डाल दी थी। इन्हें भी हटा दिया गया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि दो रिसॉर्ट स्वामी सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले आए। इनमें मारिका, कॉर्बेट रिवर साइड शामिल हैं। इस कारण उनके परिसर का अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एसडीएम वर्मा, हल्द्वानी एसडीएम एपी वाजपेई, सीओ लोकजीत सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी के साथ राजस्व बंदोबस्त, भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed