{"_id":"5b54e8744f1c1b3c748b686c","slug":"15322911842-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों से मारपीट करने पर एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मियों से मारपीट करने पर एक को दबोचा
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज के वनकर्मियों ने 19 जुलाई को अपर कोसी क्षेत्र में अवैध उपखनिज से भरा छोटा हाथी वाहन यूके 04बी/1021 को पकड़ा था। इसे रेंज कार्यालय लाते समय ग्राम पूछड़ी निवासी कमल सिंह, मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी अशोक त्यागी, दीपक त्यागी ने वनकर्मियों से गालीगलौज, मारपीट कर वाहन को छुड़ा लिया था। वन बीट अधिकारी तारा चंद्र चौबे ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 186, 504, 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस तभी से इनकी तलाश में थी। एसआई चेतन रावत ने बताया कि रविवार को गूलरघट्टी निवासी अशोक त्यागी को गिरफ्तार किया गया। शेष दो आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।
हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। वन विभाग में अवैध खनन में प्रयुक्त दो जेसीबी समेत चार वाहन सीज किए। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के एसओजी प्रभारी सुनील गैरोला के नेतृत्व में टीम ने शनिवार रात करीब दो काठगोदाम में चेकिंग की। यहां रेलवे कॉलोनी में 50 क्विंटल अवैध उपखनिज मिला भरे ट्रक यूके 01 सीए 0108 को पकड़ा। टीम में देवी प्रसाद बडोला, दीवान सिंह रौतेला, राजेंद्र पालीवाल, अमर सिंह बिष्ट, संजय, जयदीप जोशी थे। वहीं रामनगर के पंपापुरी-भरतपुरी में सिंचाई विभाग कोसी नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य करा रहा है। इसमें लगी दो जेसीबी को वनकर्मियों ने जब्त कर लिया। इन्हें वन परिसर टेड़ा पहुंचाया गया। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के रेंजर भगवत प्रसाद पंत ने बताया कि जेसीबी स्वामी ने इसके प्रयोग की अनुमति नहीं ली थी। इस दौरान मंजू बहुगुणा, जगदीश प्रसाद, देव सिंह मेहरा, प्रकाश चंद्र आदि थे। वहीं कोतवाली के एसआई चेतन रावत ने बताया कि रविवार को श्मशान घाट पूछड़ी के पास वाहन चेकिंग के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन यूके 19 सीए/0162 को जब्त किया गया है।