फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   युवती से दुष्कर्म का मामला रूद्रपुर से नैनीताल स्थानांतरित

युवती से दुष्कर्म का मामला रूद्रपुर से नैनीताल स्थानांतरित

Fri, 20 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का मामला रूद्रपुर से नैनीताल स्थानांतरित
Nirbhaya Rape Case
नैनीताल। वर्ष 2014 में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में युवती से दुष्कर्म के मामले में रुद्रपुर में दर्ज जीरो एफआईआर नैनीताल पुलिस को स्थानांतरित हो गई है। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मल्लीताल पुलिस के अनुसार आवास विकास रुद्रपुर निवासी युवती ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि जब वह नैनीताल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान मल्लीताल निवासी हनी ठाकुर उर्फ उस्मान अहमद ने उसे साजिशन अपने जाल में फंसाते हुए उससे दोस्ती बढ़ाई और सितंबर 2014 में उसे धोखे से राजमहल कंपाउंड स्थित अपने घर पर ले गया। यहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोशी की हालत में उसके साथ हनी ठाकुर उर्फ उस्मान अहमद ने दुष्कर्म किया, जिसमें ज्योलीकोट निवासी छवि टम्टा ने उसका साथ दिया। होश में आने के बाद जब उसे अपने साथ हुई ज्यादती का अहसास हुआ तो उसने विरोध किया जिस पर दोनों ही आरोपियों ने कहा कि वह दोनों अविवाहित हैं और उससे शादी कर लेंगे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी हनी ठाकुर उर्फ उस्मान अहमद ने उससे दोस्ती के दौरान उसे अपने सही धर्म के बारे में भी नहीं बताया और उसके साथ हिंदु बनकर दोस्ती की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लीपिंग सोशल मीडिया में डालने और उसे बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इससे तंग आकर वह नैनीताल छोड़कर रुद्रपुर चली गई। आरोपी उसे ढूंढते हुए रुद्रपुर भी पहुंच गए और उसे एक बार फिर बरगलाकर नैनीताल ले आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। घटना स्थल नैनीताल होने के चलते रूद्रपुर पुलिस ने निल क्राइम नंबर पर एफआईआर दर्ज की। अब केस मल्लीताल कोतवाली पुलिस को स्थानांतरित हो गया है। मामले की जांच एसआई भावना बिष्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed