{"_id":"5b4654f64f1c1b3d5e8b50a1","slug":"153133592410-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश नदी में डूबा किसान, लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैलाश नदी में डूबा किसान, लापता
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में नदी पार कर रहा किसान पानी में डूब कर तेज बहाव के साथ बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जल पुलिस के जवानों को बुलाकर ग्रामीण गोताखोरों के साथ किसान की ढूंढखोज में लगाया।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे कौंधाअसरफ गांव निवासी चरन सिंह (40) पुत्र दीदार सिंह गांव के किनारे बहने वाली कैलाश नदी पार कर रहा था। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। किसान को बहता देख युवकों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस और एसडीएम निर्मला बिष्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसडीएम ने जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाया। खबर लिखे जाने तक जल पुलिस के जवान ग्रामीणों की मदद से नदी में किसान चरन सिंह की ढूंढखोज में जुटे थे। चरन की पत्नी गुरदीप कौर और चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन