{"_id":"5b4653a54f1c1b02278b5d4b","slug":"153133558714-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा-बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसा-बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक अधेड़ को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार रात नगर मोहल्ला सुभाषनगर निवासी गोपाल (47) अनाज मंडी में पैदल घूम रहा था। इस दौरान एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। बताते हैं कि किसी वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गोपाल अविवाहित था और उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मोहल्ला सुभाषनगर में मृतक के भतीजे और उसकी भाभी रहती है।