{"_id":"5b4652e44f1c1b56238b5e7b","slug":"15313353931414-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुते ने 14 लोगों को काटा, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पागल कुते ने 14 लोगों को काटा, जख्मी
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर के गांव टांडा अमीचंद में बुधवार सुबह कुत्ते ने 14 लोगों को काट लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं मिलने पर ग्रामीण बिना एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए वापस लौट गए।
बुधवार को टांडा अमीचंद गांव में एक कुत्ते ने लोगों को काट दिया। कुत्ते के काटने से फूलवती, रूपवती, ब्रह्मवती, रानो कौर, कस्तूरी देवी, जमूरा सिंह, प्रताप सिंह, हेम सिंह, मल्लू सिंह, दीवान सिंह, अवतार सिंह और एक बच्चे सहित कुल 14 लोग जख्मी हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मार दिया। प्रधानपति महेश राठौर ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर और एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं मिलने पर सभी वापस लौट आए। इस पर लोग ग्राम प्रधान साधना राठौर के पास पहुंचे। प्रधान ने बताया कि तीन चार को छोड़कर सभी ने निजी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा लिए हैं। बताया कि सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। सीएमएस डा. केपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन नहीं है, डिमांड भेजी गई है।