फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हार्डवेयर व्यवसायी के दो पुत्रों पर जानलेवा हमला

हार्डवेयर व्यवसायी के दो पुत्रों पर जानलेवा हमला

Sat, 07 Jul 2018 02:18 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
	हार्डवेयर व्यवसायी के दो पुत्रों पर जानलेवा हमला
demo pic
लालकुआं (नैनीताल)। हार्डवेयर व्यवसायी के दो पुत्रों पर हल्दूचौड़ बाजार में शुक्रवार को दो युवकों ने हमलाकर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख हार्डवेयर व्यवसायी शराफत खान के दो पुत्र सिकंदर और आमिर हल्दूचौड़ निवासी एक व्यक्ति के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में शटर लगाकर लौट रहे थे। इसी समय दो युवकों ने अचानक उन पर लाठी और सरिया से हमला कर दिया। व्यवसायी शराफत खान ने गंभीर रूप से घायल दोनों बेटों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यवसायी शराफत खान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दोनों आरोपी रिंकू और बिट्टू जाते-जाते धमकी देकर गए कि यदि पुलिस से शिकायत की तो वह गोली मार देंगे। कहा कि इनमें से एक कर्नल का बेटा है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इधर व्यापारी पुत्रों पर हमले की क्षेत्र के व्यापारियों में रोष जताया गहरा है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों को एसटीएच में भर्ती कराया, रिपोर्ट दर्ज
हल्दूचौड़ बाजार में हुए हमले से व्यापारियों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed