फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मासूम को जबरन उठा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

मासूम को जबरन उठा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मासूम को जबरन उठा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
नानकमत्ता में पांच दिन पहले कक्षा छह के छात्र को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने वाला नशेड़ी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सुनखरी निवासी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका 13 वर्षीय बेटा कक्षा छह का छात्र है। जिसे गांव का ही नशेड़ी शिव कुमार अगवा कर ले गया था। परिजनों ने ग्रामीणों के संग पुत्र की खोजबीन की और पुलिस को मामला बताया। पुलिस तथा ग्रामीणों की खोजबीन के दो घंटे बाद बालक चोटिल अवस्था में किशनपुर स्थित गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। मासूम बालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण कर ले जाने की धारा 366 में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को गांव से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed