फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खनन माफिया ने वनकर्मियों पर हमला बोला, वाहन क्षतिग्रस्त

खनन माफिया ने वनकर्मियों पर हमला बोला, वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 02 Jul 2018 01:30 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया ने वनकर्मियों पर हमला बोला, वाहन क्षतिग्रस्त
रामनगर में फारेस्ट स्टाफ पर हमला - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन रोकने जा रहे वनकर्मियों की गाड़ी को खनन माफिया ने रोक लिया। उन्होंने वनकर्मियों के साथ मारपीट कर बंदूक छीनने की कोशिश की। सरकारी वाहन को भी क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज की अपर कोसी ब्लॉक के वन दरोगा मुंशीराम प्रजापति ने रविवार शाम पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह रविवार को अपने स्टाफ के साथ अपर कोसी ब्लॉक के आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त पर जा रहे थे। दल में वन दरोगा मनमोहन सिंह बिष्ट, वन बीट अधिकारी तारा चंद्र चौबे, जीप चालक आमिर खान शामिल थे। हनुमान धाम छोई से दक्षिण दिशा में आगे बढे़ तो वहां मिले छह युवकों ने सरकारी वाहन यूके 04जीए 0324 को रोक लिया। पथराव कर सरकारी वाहन का शीशा तोड़ दिया। उन्होंने वनकर्मियों के साथ गाली गलौज, मारपीट की। एक युवक ने सरकारी बंदूक भी छीनने का प्रयास किया। माफिया चालक आमिर खान को जबरन जंगल में ले गए। वीडियो में जबरन उसका बयान दर्ज करवाया कि मैंने लड़की छेड़ी है। रिकॉर्डेड बयान लेने के बाद ही चालक को छोड़ा गया। एक माफिया यह कहने लगा कि यह मेरी नदी है। मैं इसमें से चाहे जितना रेेता, बजरी ले जाऊंगा, जिसके बाद सभी युवक तमंचे से हवाई फायर कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed