फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं जामा मस्जिद में निर्माण को लेकर पुरानी व नयी कमेटी में रार, दो दर्जन लोग पाबंद।

लालकुआं जामा मस्जिद में निर्माण को लेकर पुरानी व नयी कमेटी में रार, दो दर्जन लोग पाबंद।

Wed, 27 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं जामा मस्जिद में निर्माण को लेकर पुरानी व नयी कमेटी में रार, दो दर्जन लोग पाबंद।
लालकुआं (नैनीताल)। नगर की जामा मस्जिद में चल रहे पुनर्निर्माण के दौरान मस्जिद कमेटी के पुराने और नए पदाधिकारी भिड़ गए। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में इन दिनों सदर की देखरेख में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन मस्जिद के लेंटर की ऊंचाई, डिजाइन को लेकर पुराने पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई लेकिन नए पदाधिकारियों ने पुनर्निर्माण कार्य को सही बताया। इस कारण वह मंगलवार को भिड़ गए। इनमें झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। मामला यहां खत्म नहीं हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मस्जिद कमेटी के सदर मुख्तार अहमद ने तहरीर दी। बताया कि कमेटी से हटाए गए हनीफ अहमद, मो. हफीज, अब्दुल कादिर, मो. शकील आदि लोग अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। वहीं मदरसा बोर्ड के सचिव जहीर अहमद ने बताया कि जामा मस्जिद, मदरसा वक्फ संख्या 223, 82 है। कुछ दबंग लोग अवैध ढंग से तोड़फोड़ कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों तहरीरों पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि समझाने के बाद भी दोनों पक्ष अड़े हैं। शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed