{"_id":"5b329ad24f1c1b254d8b89bd","slug":"153004309115-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने के दौरान टंकी में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने के दौरान टंकी में डूबने से बच्ची की मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कोटाबाग में बालिका की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटाबाग (नैनीताल)। विकास खंड कोटाबाग की ग्राम सभा तलिया में मंगलवार दोपहर 12 साल की बच्ची की टंकी में डूबने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ नहाने के लिए गई थी। चौथी में पढ़ने वाली बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया।
तलिया गांव के जीवन सिंह बिष्ट की बेटी ममता मंगलवार दोपहर अपने पड़ोस के घर गई थी। घर से सौ मीटर की दूरी पर बनी पानी की टंकी में बच्चे नहा रहे थे। उन्हें देख ममता भी टंकी में नहाने के लिए उतर गई। अचानक वह डूबने लगी। इस बात से अनजान साथी एक-एक कर अपने घरों को चले गए। काफी देर तक जब ममता घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई। कुछ देर बाद ममता की सहेली हंसी की सूचना के आधार पर टंकी में झांका तो ममता को देख होश उड़ गए। उसे बाहर निकालकर कोटाबाग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. सलीम अंसारी ने मृत घोषित कर दिया। खेतीबाड़ी का काम करने वाले जीवन सिंह की तीन बच्चों में ममता सबसे बड़ी थी। वह प्राथमिक विद्यालय तलिया में पढ़ती थी। ग्राम प्रधान धाराबल्लभ नैनवाल ने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।