{"_id":"5b2ffd754f1c1b6c4d8b8669","slug":"152987173413-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फड़ कारोबारी पर सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला फड़ कारोबारी पर सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। महिला फड़ कारोबारी के पालिका कर्मचारी के साथ हाथापाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा मल्लीताल पुलिस ने दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना प्रशिक्षु एसआई रेनू को सौंपी गई है।
21 जून को पंत पार्क से अवैध फड़ हटाने पहुंची पालिका टीम के साथ महिला फड़ कारोबारी का विवाद हो गया था। फड़ कारोबारी और ईओ रोहिताश शर्मा ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मल्लीताल थाने में तहरीर दी थी। महिला ने पालिका कर्मी पर पीटने समेत कई आरोप लगाए थे। इसके बाद पालिका कर्मियों ने फड़ कारोबारी बबली पर झूठे आरोप लगाने की बात कहकर अतिक्रमण हटाओ अभियानों में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था।
ईओ ने तहरीर देकर बताया था कि 21 जून को पंत पार्क से फड़ हटाने के दौरान महिला फड़ व्यवसायी शायरा खानम उर्फ बबली निवासी हरिनगर तल्लीताल ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर पालिका कर्मी धर्मेंद्र प्रसाद के साथ हाथापाई की। बबली की दी तहरीर की जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, जबकि ईओ के लगाए आरोप पुलिस जांच में सही साबित हुए। इसके बाद रविवार को अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 323, 186, 332, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा डालने का था आरोप
21 जून को फड़ हटाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने पंत पार्क से अतिक्रमण हटाया
नैनीताल। मल्लीताल पंत पार्क और गुरुद्वारे के पास रविवार को एक बार फिर से फड़ कारोबारियों ने डेरा जमा लिया, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। सीओ विजय थापा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने अवैध फड़ों को हटाया। सीओ थापा ने कहा कि कारोबारियों से पंत पार्क में फड़ लगाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कोतवाल विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट आदि रहे।
आदेशों का उल्लंघन कर रहे फड़ कारोबारी
नैनीताल। यहां पंत पार्क के पास बने पाथवे में फड़ लगाने पर रोक के बावजूद भी फड़ कारोबारी आए दिन वहां अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए फड़ व्यवसायियों, पालिका कर्मियों के बीच कई बार हाथापाई की नौबत भी आ चुकी है। इसके बावजूद पालिका, पुलिस प्रशासन फड़ व्यवसायियों पर अंकुश नहीं लगा सका है।
पिछले दिनों फड़ कारोबारियों ने पालिका कर्मियों के साथ मारपीट कर दी थी, जिसके बाद पालिकाकर्मियों ने अतिक्रमण हटाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए पुलिस मांगी थी। पालिका कर्मियों के इनकार के बाद पुलिस ने शनिवार को पंत पार्क में लगे फड़ों को हटाने की कार्रवाई की थी लेकिन रविवार को फिर से पंत पार्क से लेकर गुरुद्वारे तक फड़ लगेे।
फड़ कारोबारियों से चयनित वेंडर जोन में जाने को कहा गया है लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हैं। इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग की अपील गई है ताकि अव्यवस्था दूर हो सके।
- रोहिताश शर्मा, ईओ नगर पालिका।
पालिका कर्मियों की ओर से फड़ कारोबारियों पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप निराधार हैं। वेंडर जोन पर लंबे समय से फैसला न हो पाने से आजीविका पर संकट आ गया है।
- जमीर अहमद, अध्यक्ष, रेहड़ी-पटरी हॉकर्स एसोसिएशन